नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान बार-बार दावा कर रहा है कि अभी दूसरे दौर की वार्ता होगी। हालांकि अमेरिका और ईरान दोनों ही इस मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिका के सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप समंदर में और भी भयंकर युद्ध छेड़ने वाले हैं। आने वाले समय में अमेरिकी सेना सीधे ईरान और उसके सहयोगियों के जहाजों पर कब्जा कर सकते हैं। अमेरिका के सैन्य अधिकारी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि किसी भी कीमत पर ईरान का रुतबा बढ़े और भविष्य में दुनिया का चौथा स्तंभ बन जाए।अमेरिका के पास दो ही रास्ते अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि रास्ते केवल दो ही बचे हैं। अमेरिका ऐसे मोड़ पर आकरखड़ा हो गया है जहां से अगर वह पीछे हटता है तो ईरान वैश्विक शक्ति के माम...