कहीं मशीन बंद, कहीं टंकी खाली ,अफवाहों के चलते पंपों पर संकट जैसे हालात
लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार का दिन अफरा-तफरी भरा रहा। किसी पंप पर टंकी खाली मिली तो किसी पर मशीन बंद। कहीं पुलिस तैनात थी तो कहीं कर्मचारी भीड़ से जूझ रहे थे। समस्या सिर्फ भीड़ की नहीं थी, सप्लाई और संचालन की दिक्कतों ने भी हालात को और पेचीदा बना दिया। इस सबके बीच ईंधन की कमी की अफवाह आग में घी का काम कर रही थी। देवा रोड स्थित अभिनंदन फ्यूल्स पर दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे पेट्रोल और डीज़ल का वितरण पूरी तरह ठप हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि लगातार बढ़ती मांग के कारण टंकियां खाली हो गईं। पास के नायरा पेट्रोल पंप पर मशीनें रात भर चलने के बाद कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ीं। इससे वहां भी लंबी कतार लग गई।सीतापुर रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर सीमित वितरण किया गया। बाइक सवारों को प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.