हापुड़, जनवरी 28 -- यूजीसी की नई नीतियों के विरोध में सवर्ण जाति के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार और यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे छात्र हितों के विपरीत बताया और तत्काल वापस लेने की मांग की। सिंभावली के गांव बक्सर में संपूर्ण सवर्ण समाज के लोगों ने अब अपने घर के हर कोने पर पोस्टर चस्पा कर भाजपा नेताओं को वोट न मांगने और घर सवर्ण जाति का होना बताया है। विरोध करने वाले राजीव ठाकुर, तनुज शर्मा, मोहित शर्मा, शुभम गोयल आदि ने कहा कि यूजीसी को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का विभाजन समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि जातिगत आरक्षण समाप्त कर सभी को समान अवसर दिया जाए। छात्र हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर सरकार ने यूजीसी बिल को वापस नहीं लिया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.