कहीं भूतनाथ सा शृंगार तो कहीं दूध से महादेव का हुआ अभिषेक
कोडरमा, अगस्त 4 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर कोडरमा जिले के प्रसिद्ध ध्वजाधारीधाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान कहीं भूतनाथ सा शृंगार तो कहीं दूध से महादेव का अभिषेक किया गया। सोमवार तड़के ही बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे। सुबह करीब पांच बजे से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया और दिनभर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। भक्तों ने 777 सीढ़ियां चढ़ते हुए "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष लगाए। पहाड़ की चोटी पर स्थित शिवालय में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, चंदन, दूध, फूल, धतूरा, भांग, गांजा और नारियल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.