गंगापार, फरवरी 22 -- बूथों पर अनिवार्य रुप से बीएलओ के मौजूदगी के निर्देश के बाद भी मांडा क्षेत्र के कुछ गांवों के बूथों से बीएलओ नदारद रहे, जिससे मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ बूथों पर बीएलओ तो मौजूद रहे, लेकिन मतदाताओं की संख्या बेहद कम रही। मांडा विकास खंड के दक्षिणी उपरौध क्षेत्र के बेलहा कला गाँव के बूथ पर सरकारी निर्देश के बावजूद बीएलओ नदारद रहे, जिससे मतदाताओं को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। दोहथा गाँव के बूथ पर मौजूद बीएलओ बसंत लाल शिक्षामित्र ने बताया कि मतदाता नहीं आ रहे हैं। इस बूथ पर नियुक्त प्राथमिक विद्यालय दोहथा के प्रधानाध्यापक छेदी लाल गुप्ता के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वे अक्सर गायब रहते हैं। बदौआ गाँव के बूथ पर नियुक्त बीएलओ राज कुमार शिक्षामित्र मौजूद रहे। महुआरीखुर्द बूथ से जुड़े मतदाताओं ने बनाई गई नयी मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.