मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मैपिंग के बाद भी जिन मतदाताओं के नाम पते में गलतियां हैं उनके सुधार की प्रक्रिया बेहद सुस्त गति से चल रही है। कभी मतदाता नहीं मिल रहे तो कभी बीएलओ। बीएलओ को घर घर जाकर सुधार करना है लेकिन तमाम जगह से शिकायत है कि बीएलओ जा ही नहीं रहे हैं। ऐसे में सुधार का कार्य सुस्त है। ड्राफ्ट पब्लिकेशन में यह बात सामने आई है कि जिन मदताताओं ने मैपिंग करवाई उनके नाम की स्पेलिंग में गलतियां हैं। उनकी वल्दियत गलत दर्ज हो गई। वहीं कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें पिता के नाम में गलतियां हैं। तमाम लोगों के सरनेम गलत दर्ज हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए बीएलओ को घर घर जाकर सुधार की जिम्मदारी सौंपी गई है। बीएलओ ऐसे मतदाताओं को सुधार के लिए नोटिस जारी कर पहुंच रहे हैं। जिससे वह साक्ष्य दिखाएं और मतदाता सूची में उनके नाम पते को सुधारा जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.