कहीं बिना रोकटोक.. तो कहीं एक बार में सौ रुपये का मिल रहा पेट्रोल
बांदा, मई 15 -- बांदा । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। जिले में 2.98 रुपये पेट्रोल व 3.02 डीजल की बढ़ोतरी है। पेट्रोल के दाम 98.40 पेट्रोल व 91.60 रूपये डीजल हो गया। हालांकि अलग अलग स्थानों पर इन दामों से भिन्नता हो सकती है। डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। जिससे खाद्य पदार्थों व परिवहन सेवाओं पर दाम बढ़ जाएंगे। बीते दिनों अमूल ने पहले ही दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसका असर नौकरी पेशा से लेकर मध्यम वर्गीय परिवारों पर असर पड़ रहा है। जिले में करीब सौ पेट्रोल पंप संचालित हैं। शुक्रवार को शहर के बीएल शुक्ला फिलिंग स्टेशन पर सुबह 11 बजे बिना किसी लिमिट के पेट्रोल डीजल दिया गया।बाइक सवार अशोक का कहना था कि क्या किया जरूरी काम के लिए तेल खरीदना ही पड़ेगा। महंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.