किशनगंज, मार्च 25 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता । टेढ़ागाछ में हुई इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मटियारी पंचायत के नृत्यशाला गांव में मंगलवार की सुबह खेतों की ओर निकले मजदूरों और ग्रामीणों की नजर जब एक अर्धनिर्मित पुलिया (कल्वर्ट) के नीचे पड़ी, तो वहां का मंजर देखकर सबकी रूह कांप गई। वहां एक युवक का अधजला शव पड़ा था। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैली और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शव की हालत को देखकर स्थानीय लोग इसे सामान्य मौत मानने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। शव को जिस तरह जलाने का प्रयास किया गया, उससे साफ अंदेशा होता है कि युवक की शिनाख्त छुपाने के लिए यह कदम उठाया गया है। लोगों का मानना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और इस सुनसान जगह को शव ठिकाने लगाने के लिए चुना गया।भीड़ में मौजूद कई लोग दबी जुबां में इसे प...