कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सरकार बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर चाहे कितना भी जोर लगा ले, लेकिन स्थानीय स्तर पर उसका हाल बेहाल है। सोमवार से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई। पहले ही दिन परीक्षाएं अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। हालत यह रही कि किसी भी विद्यालय में प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचे। ऐसे में कहीं बोलकर, तो कहीं पुराने प्रश्नपत्रों से परीक्षाएं कराई गईं, तो कहीं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर बच्चों को परीक्षा देनी पड़ी। हालांकि इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर मामले टालते रहे। परिषदीय विद्यालयों की सोमवार से शुरू हुई वार्षिक परीक्षाओं का हाल पहले ही दिन बेहाल नजर आया। हालांकि प्राथमिक स्तर पर कक्षा पांच तक की पहले दिन मौखिक परीक्षाएं थीं, लेकिन जूनियर हाईस्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक की गृहशिल्प व कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.