गंगापार, मार्च 3 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। होलिका दहन में भी इस बार संशय बना रहा, आधे गांवों में होलिका दहन का कार्यक्रम सोमवार की रात सपंन्न हो गया, जबकि पचास फीसदी होलिका का दहन मंगलवार की देर रात तक किए जाने की संभावना है। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद रही। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के पुलिस चौकी सिरसा, जेवनिया, कोहड़ार, मेजारोड गए, चौकी प्रभारियों व बीट के उप निरीक्षकों से होलिका दहन के बारे में सभी गांवों के बारे में जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 165 गांव हैं, इनमें मेजारोड, कोहड़ार व सिरसा कस्बे में कुछ को छोड़कर पचास फीसदी स्थानों पर होलिका दहन हो गया, अभी तक कहीं भी किसी स्थान से अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। उधर एसडीएम के निर्देश ...