बागपत, मार्च 5 -- बागपत। शासन गांवों में अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर की दुकान) का निर्माण कराने जा रहा है। जिले में दर्जनों गांवों में भवन के लिए जमीन नहीं मिल रही है। कुछ गांवों में ऐसी जगह भूमि देखी गई जहां गहरे गड्ढे है, तो कहीं हाईटेंशन की लाइन है। वहीं तालाब की भूमि भी का चयन किया गया। अन्नपूर्णा भवन के लिए बिजरौल में हाईटेंशन लाइन के नीचे भूमि देखी गई। लौहड्डा में विवादित जमीन चिन्हित कर दी गई। ईदरीशपुर में तालाब की भूमि, किरठल गांव में छह फीट गहरे गड्ढे में भूमि चिन्हित कर दी गई। शेरपुर लुहारा में खाद के गड्ढे की भूमि है, जिसका स्थान परिवर्तित होना है। वहीं 30 गांवों में भूमि उपलब्ध नहीं हो गई है। इसकी पूरी रिपोर्ट को अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण ने एडीएम को सौंप दी है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय ने इस स...