नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत की सड़कों पर कभी डीजल कारों का जलवा हुआ करता था। वहीं, आज के दौर में बढ़ते पॉल्यूशन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के क्रेज के कारण डीजल का ऑप्शन धीरे-धीरे सिमट रहा है। हालांकि, आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अपनी लंबी यात्राओं और भारी-भरकम टॉर्क की जरूरतों के लिए डीजल एसयूवी को ही पहली पसंद मानते हैं। साल 2026 में भी भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी दमदार गाड़ियां हैं जिनमें अभी भी डीजल इंजन का ऑप्शन मिल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में मार्केट में मौजूद ढ़ेर सारी डीजल कारें बंद हो जाएंगी। आइए जानते हैं डीजल इंजन से लैस ऐसी ही 10 शानदार ऑप्शन के बारे में विस्तार से।महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन स्कॉर्पियो-एन अपनी 2.2-लीटर डीजल इंजन की पावर के लिए जानी जाती है। इसका जबरदस्त टॉर्क और श...