कहीं देखा है ऐसा जनता दरबार? राजस्थान के पूर्व मंत्री दाढ़ी बनवाते-बनवाते निपटाते हैं जनता के काम
जयपुर, जुलाई 7 -- राजस्थान की राजनीति में अपनी तेज़तर्रार शैली, दमदार भाषणों और संगठनात्मक पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि उनका रोज़मर्रा का एक अलग अंदाज़ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में राठौड़ अपने जयपुर स्थित आवास पर दाढ़ी बनवाते हुए लोगों की समस्याएं सुनते और अधिकारियों के लिए नोट्स तैयार करवाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस अनोखे अंदाज़ को लेकर बहस छिड़ गई है। कोई इसे समय का बेहतरीन प्रबंधन और जनता के प्रति समर्पण बता रहा है, तो कोई इसे केवल कैमरे के लिए किया गया प्रदर्शन कह रहा है। हालांकि, वीडियो ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।शेविंग भी जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.