बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। जनपद में बुधवार की रात बादल गर्मी से छटपटा रहे जिलेवासियों के लिए राहत लेकर आए। रात में तो सिर्फ बूंदाबादी हुई और तेज हवाएं चलीं, पर दूसरे दिन गुरुवार को जनपद के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। हालांकि जिला मुख्यालय में सिर्फ बादल ही मंडराते रहे। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में पांच से छह डिग्री तक कमी आई। फिर भी दिन में तेज धूप से तपिश रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबादी का पूर्वानुमान है। जनपद में 21 अप्रैल से रिकार्ड तोड़ गर्मी शुरू हुई तो सप्ताह भर अंगारे बरसते रहे। देश व प्रदेश में बांदा सबसे ज्यादा गर्म जिलों में शामिल हुआ। अधिकतम पारा 47.6 और न्यूनतम 32 डिग्री तक पहुंचा तो लोग गर्मी से कराह उठे। आसमान से जैसे अंगारे बरस रहे हों और धरती भी तवे की तरह गर्म हो रही थी। पू...