बिहारशरीफ, मार्च 5 -- कहीं डीजे बजाने तो कहीं मिट्टी लगाने पर विवाद चेवाड़ा, निज संवाददाता। होली के दौरान कहीं डीजे बजाने से मना करने तो कहीं मिट्टी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक लोग घायल हो गये। छठियारा पंचायत के महेशपुर गांव में रिटायर्ड सिपाही नन्दकिशोर सिंह अपने घर के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें किचड़ लगा दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट हुई, जिसमें नरेश सिंह घायल हो गये। बाद डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। भिखनी गांव में डीजे पर फुहड़ गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को भेजदर डीजे को बंद कराया गया तो विवाद शांत हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.