बाराबंकी, मार्च 6 -- टिकैतनगर। थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में एक किशोरी समेत चार लोगों ने गुरुवार की रात विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। टिकैत नगर थाना के एक गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर में हुए किसी बात पर विवाद के बाद घर में रखा जहरीला पदार्थ निकल गया। इसी तरह ग्राम शेखवापुर निवासी छोटू (24) पुत्र ऋषिराज ने होली के दिन अपने माता पिता से मनमाफिक जेबखर्च न मिलने पर घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। ग्राम बुधनवापुर निवासी शिवदुलारी (28) पत्नी मोहित कुमार का अपने ससुराल में किसी बात को लेकर पारिवारिक लोगों से वाद विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर उन्होंने जहर खा लिया। इसी तरह ग्राम पानापुर निवासी फूलमती (...