रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई मंदिरों और मोहल्लों में भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कहीं हलवा-पूरी का प्रसाद बनाया गया तो कहीं शरबत और पानी की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन हुए। वहीं कुछ क्षेत्रों में हवन-यज्ञ और धार्मिक शोभायात्राएं भी निकाली गईं, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...