नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- लखनऊ में 'सनातन विरोधी दशानन रावण' के नाम से लगाए गए पोस्टरों को लेकर सियासत गरमा गई है। इन पोस्टरों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व सांसद अतीक अहमद, अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क समेत कई लोगों के चेहरे रावण के दस सिरों की तरह दिखाए गए हैं। इन पोस्टरों को सनातन रक्षा संगठन की ओर से लगाए जाने की बात कही गई है। संगठन ने पोस्टर में शामिल लोगों पर भारत विरोधी गतिविधियों और देश को अस्थिर करने की कोशिशों से जुड़े आरोप लगाए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्टर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर आरोप लगाए। सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट में लिखा भाजपाइयों का लक्ष्य ऊपरवाला झूठा पोस्टर लगाना नहीं था, बल्कि नीचे वाले प्रभु राम के पोस्टर ...