कहीं खुद ही ना फंस जाएं, कांग्रेस को सता रहा किस बात का डर; मुख्यमंत्रियों को किया सतर्क
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के मुद्दे पर राजधानी दिल्ली के बाद रांची और दूसरे शहरों में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस ने अपना घर सुधारना शुरू कर दिया है। पार्टी को डर है कि जिन मुद्दों को लेकर वह भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेर रही है, उन्हीं मुद्दों पर वह भी निशाने पर आ सकती है। इसलिए, पार्टी ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टीशासित राज्यों को एक माह के अंदर रिपोर्ट तैयार करने की हिदायत देना इसी रणनीति का हिस्सा है।मुख्यमंत्रियों को राहुल गांधी का निर्देश सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों से साफ कहा है कि वे अकादमिक और आगामी सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.