फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को महिला पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया। मोहम्मदाबाद, राजेपुर, मेरापुर, कादरीगेट, जहानगंज, शमसाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताये। किस नंबर पर कैसे शिकायत करनी है इसको लेकर भी जानकारी दी गयी। कहा गया कि डरने की जरूरत नहीं है। कहीं कोई समस्या हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- कहीं कोई परेशान क रे तो तुरंत बतायें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...