कहीं का गुस्सा, कहीं और उतार रहे कांग्रेसी : भानु प्रताप
रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने बुधवार को परिमल नाथवानी के पर्चे की वैधता की सुनवाई के दौरान विधानसभा में कांग्रेसी मंत्रियों शिल्पा नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय, इरफान अंसारी और राधा कृष्ण किशोर के द्वारा वहां के गार्ड, मार्शल, सिपाहियों और चपरासियों के साथ किए गए आचरण को अमर्यादित बतलाते हुए इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंत्री की मानसिकता इतनी गिर गई है कि अब ये सिपाहियों और चपरासियों से लड़ाई कर रहे हैं। अपनी निराशा और हताशा की कुंठा इन पर निकाल रहे हैं। यह अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दरअसल कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री और झामुमो पार्टी से गुस्सा है। अब भला वे इन पर गुस्सा उतारे तो कैसे उतारें, अगर कांग्रेसी, मुख्यमंत्री और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.