इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- भरथना। मोहल्ला गिरधारीपुरा में बाबा साहब समेत अन्य महापुरुषों के चित्रों व प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सेंट्रल बैंक के सामने कार्यक्रम में अनुयायियों ने उन्हें नमन किया। केक काटकर जयंती मनाई गई। राहगीरों और उपस्थित लोगों ने शरबत, छोले-चावल बांटा। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह एवं इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह ने भी केक काटकर सहभागिता निभाई। यहां डॉ. श्री कृष्णा, देवेंद्र कुमार यादव, सुरेन्द्र बाबू, मनोज कुमार, जयपाल सिंह, रोहित कुमार, रंजीत लाला मौजूद रहे ।वहीं बार एसोसिएशन भरथना में अध्यक्ष हरिशचन्द्र पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई और लड्डू वितरित किए गए । महावीर सिंह यादव एडवोकेट, राजकुमार तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सुदामा लाल दोहरे, श्रीकृष्ण निराला, सुरेश यादव ...