कहीं कब्जा तो कहीं शो-पीस बने हैंडपंप
कानपुर, जून 4 -- सरवनखेड़ा। वर्तमान समय में चिलचिलाती धूप और भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं दूसरी तरफ लाखों रुपये की लागत से गांवों में लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप भी शो पीस बने हुए हैं। गांवों के कई हैंडपंपों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। वहीं जो हैंडपंप कब्जामुक्त हैं। वो पानी नहीं दे रहे हैं। कुछ हैंडपंप रिबोर के इंतजार में हांफ रहे हंै। रसूलपुर गोगूमऊ में बजरंग बली मंदिर के पास वही गांव के मजरा सरांय गांव में शिव नरेश केवल सिंह जगतपाल के यहां लगे इंडियामार्का हैंड़पंप बीते काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जबकि गोगूमऊ गांव में दो साल से बन रही पानी की टंकी अभी तक अधूरी खड़ी है। इससे पानी के लिए संकट खड़ा है। जबकि अधिकारियों की सूची केवल पेपर में दौड़ती है। यदि जमीनी स्तर पर जांच पड़ताल करने जायेगें तो सैकड़ों नल खराब पड़े है ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.