नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- मौसम के बिगड़े मिजाज से मुख्यमंत्री को भी डर लगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में इसका जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लग रहा था कि वह पहुंचें और मैदान खाली मिले, लेकिन यहां तो बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। उन्होंने उत्साहित होते हुए कहा कि आप लोगों की मौजूदगी से मुझे ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने रहनकलां में जनसभा के दौरान भी मौसम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह डेढ़ बजे ही आ गए थ‌े, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण एयरपोर्ट पर ही रुके रहे। मुझे आगरा से मथुरा-वृंदावन ‌जाने में ही देरी हो गई। वहां भी कार्यक्रम था। वहां से लौटने में भी देरी हो गई। इसको देखते हुए आशंका इस बात की थी कि देरी के कारण भीड़ कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे डर था कि कहीं कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों के साथ अकेला न रह जाऊं लेकिन इतने खराब मौस...