औरैया, दिसम्बर 10 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन कई स्कूलों में हालात बेहद निराशाजनक रहे। बीएलओ ड्यूटी के कारण कई शिक्षक अनुपस्थित दिखाई दिए, जिससे परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होती रही। हालांकि पहले दिन मौखिक परीक्षा थी। बच्चों की उत्सुकता के आगे तैयारी नाकाफी दिखी। हिन्दुस्तान की पड़ताल में परीक्षा कराने के पीछे की मंशा तार तार होती दिखी। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट लगातार बीएलओ ड्यूटी में शिक्षकों को लगाए जाने से परीक्षा सत्र में स्कूलों की व्यवस्था चरमरा गई है। अभिभावक राम मिलन, शिवकुमार, पंकज तिवारी, राम अभिलाख ने सवाल उठाया कि चुनावी कार्य में लगने वाले आदेशों के बीच बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में ऐसे कई विद्यालय हैं जहां परीक्षा के पहले ही दिन शिक्षक स...