मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता कहीं उर्दू के साथ मैथिली की कॉपी जांच के लिए आई तो कई कॉपियों पर बारकोड ही अंकित नहीं था। इंटर की कॉपी जांच मंगलवार को खत्म हो गई। जिले में पांच केन्द्रों पर इंटर की कॉपी जांच चल रही थी। ढाई लाख कॉपियां अलग अलग विषयों की भेजी गई थी।कॉपी जांच खत्म होने के साथ ही अलग अलग केन्द्रों पर 5-17 की संख्या में बिना मूल्यांकन के ही कॉपी बोर्ड को वापस भेजी गई है। कई कॉपी ऐसी थी, जिसमें परीक्षार्थी के नाम वाला भाग फाड़ कर अलग नहीं किया गया था। इन कॉपियों पर परीक्षार्थी का नाम समेत सभी चीजें वैसी ही थी। गोपनीयता भंग नहीं हो, इसलिए केन्द्र द्वारा इन कॉपियों के अंकों की डाटा इंट्री नहीं की गई और बोर्ड को कॉपियां वापस भेज दी गईं।चैपमैन से 13, जिला स्कूल से 4, मारवाड़ी से 5, डीएन स्कूल से 17 कॉपियां वापस...