नई दिल्ली, जून 23 -- Desi vs Hybrid Jamun: आज के समय में बाजार में केमिकल से पकाए गए फलों के साथ-साथ हाइब्रिड फल और सब्जियां भी बड़ी मात्रा में बिक रही हैं। लगभग हर फल और सब्जी अब देसी और हाइब्रिड दोनों किस्मों में उपलब्ध है, ऐसे में ग्राहकों के लिए दोनों में फर्क करना आसान नहीं होता। इन दिनों बाजार में जामुन की खूब बिक्री हो रही है और इसकी हाइब्रिड किस्में भी मौजूद हैं। कई लोग मानते हैं कि देसी जामुन स्वाद में ज्यादा बेहतर और मीठी होती है। जामुन को लोग सीधे खाने के साथ जूस बनाकर भी पसंद करते हैं, लेकिन खरीदते समय यह जानना जरूरी है कि जो जामुन आप ले रहे हैं, वह देसी है या हाइब्रिड। आइए जानते हैं देसी और हाइब्रिड जामुन की पहचान करने के 3 आसान तरीके।देसी और हाइब्रिड जामुन के बीच क्या अंतर है देसी जामुन पारंपरिक किस्मों से उगाई जाती है और इस...