कहीं आप भी तो नहीं कर रहे तुलसी तोड़ते समय ये गलतियां? जानें सही विधि और मंत्र
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है। भगवान की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है। कई लोग रोज पूजा के लिए तुलसी तोड़ते हैं, लेकिन सही विधि और नियमों की जानकारी नहीं रखते हैं। गलत तरीके से तुलसी दल तोड़ने से पुण्य कम हो सकता है। सनातन धर्म में तुलसी तोड़ना भी पूजा का ही अंग माना जाता है, इसलिए इसे श्रद्धा और सही नियमों के साथ करना चाहिए।तुलसी का धार्मिक महत्व पद्मपुराण के सृष्टिखंड में तुलसी की महिमा बताई गई है। एक श्लोक में कहा गया है -तुलसीं ये विचिन्वन्ति धन्यास्ते करपल्लवाः। अर्थात जो हाथ भगवान की पूजा के लिए तुलसी चुनते हैं वे धन्य हैं। स्कंद और पद्मपुराण में भी तुलसी तोड़ने वाले हाथों की प्रशंसा की गई है। तुलसी के बिना भगवान की पूजा अधूरी मानी जाती है। यह पौधा पवित्रता और शुभता का प्रतीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.