नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Desi vs Hybrid Cucumber: बाजार में मिलावटी के साथ अब इंजेक्शन से पकाई गई फल-सब्जियों की भी भरमार है। ऐसे में खरीदने से पहले समझना पड़ता है क्या सही है और क्या नुकसानदायक। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खीरा आने लगता है और लोग खीरा खाना पसंद भी करते हैं। खीरा लोग राह चलते भी खा लेते हैं और इसका सलाद-रायता भी बढ़िया लगता है। कभी आपने गौर किया हो तो देखा होगा कि बाजार में मिलने वाले कुछ खीरे चिकने होते हैं, उनका स्वाद मीठा भी नहीं होता। क्या आप जानते हैं इस तरह के खीरे हाइब्रिड होते हैं। अक्सर लोग चिकना और हरा रंग देखकर इसे खरीद लाते हैं लेकिन इसके स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए होने वाले फायदों के मामले में भी इसमें काफी अंतर होता है।देसी खीरा और हाइब्रिड खीरा के बीच अंतर देसी खीरा और हाइब्रिड खीरा दोनों ही आम त...