नई दिल्ली, मई 6 -- Real vs Fake Almonds: बादाम (Almond) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और ज्यादातर लोग इसे रोजाना खाते भी हैं। बादाम पानी में भिगोकर लोग खाते हैं और कई चीजों में डालकर भी। बादाम में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो दिमाग और याददाश्त को बढ़ाते हैं, यही कारण है कि बच्चों को भी बादाम खिलाए जाते हैं। फायदेमंद समझकर आप जो बादाम खुद खा रहे हैं या बच्चों को दे रहे हैं, क्या वो असली है? बाजार में नकली बादाम की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है और इन्हें ऐसे बनाया जा रहा है जो देखने में बिल्कुल असली लगता है। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति नकली बादाम को असली समझने की गलती कर बैठेगा। आप ये गलती ना करें और केमिकल कलर वाला बादाम ना खाएं, इसके लिए हम आपको असली बादाम पहचानने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।बादाम में क्या पाया जाता है बादाम में प्रोटीन, हेल्...