विशेष संवाददाता, अप्रैल 26 -- योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तेज होती चर्चाओं के बीच सरकार में एक वर्ग ऐसा भी है, जो कोई बड़ा बदलाव नहीं चाहता। यह लॉबी पार्टी के कई उम्रदराज मंत्रियों की है। उन्हें डर है कि कहीं 'नवीन' भाजपा में पारी बरकरार रखने में उनकी उम्र आड़े न आ जाए। ऐसे में वे केंद्रीय दूत से लेकर पार्टी नेतृत्व तक यह संदेश भिजवाने में जुटे हैं कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में कोई बड़ा बदलाव नुकसान कर सकता है। इस लॉबी के साथ ही कुछ मंत्री ऐसे भी हैं, जो मना रहे हैं कि विभागों में भी बदलाव न हो। भाजपा नेतृत्व के दूत के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बीते दिनों में दो बार यहां आ चुके हैं। 20 अप्रैल का उनका दौरा तो बेहद गोपनीय रहा। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महामंत्री संगठन धर्मपाल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.