नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- France Protest: यूरोप इस समय प्रदर्शनों की गिरफ्त में है। फ्रांस, इटली, अल्बानिया में बड़े स्तर पर प्रदर्शन जारी है। बढ़ती महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते लाखों लोग सड़कों पर हैं। पिछली सदियों में दुनिया को सभ्यता सिखाने का दंभ भरने वाले यूरोपीय देशों के हाथ पांव फूले हुए हैं। पिछले हफ्तों में हिंसक प्रदर्शनों के बाद सहमे फ्रांस में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। राजधानी पेरिस में करीब 1 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, पूरे देश में हो रहे इन प्रदर्शनों में करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। हिंसा और शांति भंग करने के लिए एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तमाम प्रदर्शनों और हिंसक विरोध के बी...