प्रयागराज, मई 30 -- टैगोर टाउन उपकेंद्र का खराब हुआ पावर ट्रांसफॉर्मर शनिवार को भी पूरी तरह ठीक नहीं हो सका। बिजली विभाग के अधिकारी और संबंधित कंपनी के कर्मचारी सुबह से शाम तक ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग में जुटे रहे। सात में से छह टेस्ट सफल रहे, जबकि एक टेस्ट फेल होने के कारण तकनीकी जांच जारी रही। हालांकि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति चालू रखी। शुक्रवार शाम ट्रांसफॉर्मर खराब होने से चिल्ड्रेन अस्पताल समेत आसपास के कई मोहल्लों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित थी। रात में दूसरे ट्रांसफॉर्मर पर लोड शिफ्ट कर आपूर्ति बहाल की गई। अधीक्षण अभियंता एके सिन्हा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त करने में लगी है और सप्लाई सामान्य है। यह भी पढ़ें- पॉवर ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पूरे इलाके में छाया रहा अंधेरा उधर...