मऊ, जून 11 -- मऊ, संवाददाता। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता चौपाल तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड परदहा के ग्रामसभा कहिनौर के पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुए इसके प्रभाव के बारे में बताया गया। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : बाल विवाह उन्मूलन को लेकर सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...