बुलंदशहर, जनवरी 2 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव कनैनी में कहासुनी होने पर विशंभर के सिर में डंडा मार दिया था। जिस पर उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने पर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से आला कत्ल डंडा बरामद किया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि विगत पांच दिसंबर को कनैनी गांव के जंगल स्थित कुंआ में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त विशंभर निवासी परसारा थाना चंदपा जनपद हाथरस के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के बेटे सुमित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता विशंभर कनैनी गांव में दिनेश के यहां स्पेलर पर कार्य करते थे। पिता की मौत होने की जानकारी पर वह कनैनी पहुंचे, तो पता च...