कहासुनी में युवक पर चाकू से कई वारकर किया घायल
गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। मामूली कहासुनी होने पर तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवक से मारपीट करते हुए चाकू से कई वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने 17 मार्च को बस स्टैंड के पास हमला किया था। गंभीर हालत में आरोपी को नागरिक अस्पताल में लेकर गए,उसकी हालत देखते हुए रोहतक के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम के भूतेश्वर मंदिर के पास रहता है। अजय ने बताया कि उसकी जीतू और गोलू नाम के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.