रामपुर, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के धीमरों वाला मझरा गांव में गुरुवार रात कहासुनी के दौरान एक युवक को चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। बताया गया कि गांव निवासी करीब 32 वर्षीय जसवंत का किसी बात को लेकर अनिकेत और सोनू से विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है इसी बीच एक ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सीएचसी शाहबाद भेज दिया। मारपीट करने वाले दोनों आपस मे चचा-भतीजा बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.