गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पटौदी कोर्ट के सामने स्थित एक होटल में कमरा लेने आए तीन युवकों और होटल मालिक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने मारपीट करने के साथ होटल के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। ऑफिस में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल मालिक कुलदीप यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब आठ बजे रिसेप्शन पर उनका भाई विकास मौजूद था। उसी समय तीन युवक कमरा लेने के लिए आए। रूम बुकिंग के दौरान एक युवक ने अपनी आईडी जमा कराई। उसकी पहचान बिजेंद्र निवासी खंडेवला (गुरुग्राम) के रूप में हुई।

युवकों का शोर-शराबा बुकिंग के कुछ ही देर बाद तीनों युवक होटल में शोर-शराबा करने लगे। होटल मालिक कुलदीप ने उन्हें टोकने की कोशिश की, तो युवकों ...