देहरादून, अप्रैल 7 -- उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) में तैनात प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी (उम्र 34 वर्ष) ने पति से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रोजेक्ट अफसर के पति पीयूष सिंह आरबीआई में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। एसओ वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति पीयूष नहाने चला गया। इसी बीच राजेश्वरी ने रसोई में जाकर एक दरवाजा बंद किया और पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई। यह भी पढ़ें- देहरादून में 10 अप्रैल तक रोज 6 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती, इन इलाकों में असर पति जब नहाकर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.