कहासुनी पर दो मजदूरों पर चार युवकों ने झोंके फायर
रुडकी, मई 3 -- रुड़की, संवाददाता। मकान में मजदूरी कर रहे दो मजदूरों पर चार युवकों ने जान से मारने की नीयत से दो फायर झोंक दिए। मजदूरों ने मकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई है। वहीं, फायरिंग की घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बिझौली निवासी अमजद और गुलशेर मकान में पत्थर लगाने काम करते हैं। रविवार की सुबह दोनों रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला स्थित बादशाह होटल के पास एक मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों मोबाइल चला रहे थे। साथ में काम करने वाले तेलीवाला गांव निवासी एक युवक ने दोनों को मोबाइल चलाने से टोक दिया। इसे लेकर अमजद और गुलशेर की युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच युवक ने कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.