गोंडा, अप्रैल 3 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बनघुसरा की मधुरा पत्नी हरीराम ने गुरुवार देररात को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के अखिलेश, आनन्द पुत्रगण सरवन, उत्तम ने मिलकर वादिनी को रास्ते मे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा पीटा। साथ ही दुबारा मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...