गोंडा, जून 9 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसापुर महडौर निवासी निजाम ने थाने पर तहरीर दी है। मंगलवार को सुबह पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के भूर्रे, गूंगी पुत्री ननकन, भंवरा पत्नी ननकन ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...