हरिद्वार, अप्रैल 26 -- नगर कोतवाली क्षेत्र की निर्मला छावनी में पड़ोसी युवक के साथ कहासुनी के बाद हुए हिंसक हमले में गंभीर रूप से घायल युवक दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक निर्मला छावनी निवासी नीरज सक्सेना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका भाई दीपक सक्सेना 23 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सौरभ कौरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और आरोप है कि गुस्से में आए सौरभ ने दीपक के सिर पर ईंट से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.