मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में मामूली कहासुनी के बाद कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।तीन दिन पूर्व कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी कुरैशी बिरादरी के सोनू पुत्र सुक्का की रसूलपुर गढ़ी निवासी जीशान उर्फ सोनू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, उस समय तो लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। लेकिन, कुछ समय बाद दोनों के बीच पुनः झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से महिला उम्मीदा व उसका पुत्र सोनू तथा दूसरे पक्ष से इलियास घायल हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.