कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
बदायूं, जून 9 -- गांव झझरऊ में अमीरुल हसन और उनकी पत्नी मोमिना बानो की गांव के ही फिरोज, आजाद और इबरत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद अमीरुल पक्ष ने यूपी 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद होने की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- तेलारी बाजार में मारपीट तीन घायल बाद में अमीरुल हसन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस संबंधित लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है तथा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.