शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- अटसलिया पुल के नीचे रविवार को मछली बाजार में मछली खरीदने आए युवक ने दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में दुकानदार घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुकनपुर गांव निवासी निजामुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह अटसलिया पुल के पास मछली बेच रहा था। इसी दौरान सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कहलिया गांव निवासी शोविंद्र मछली खरीदने आया और बात-बात पर उल्टी-सीधी बातें करने लगा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि शोविंद्र ने धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे निजामुद्दीन का होंठ कट गया। सूचना पर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.