एटा, मई 29 -- गांव जटौराभान में कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। कंधे में गोली लगने पर स्वास्थ्य केन्द्र से फर्रूखाबाद रेफर कर दिया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना जसरथपुर के गांव जटौराभान निवासी दिनेश पुत्र मदन सिंह का गांव नगला कल्हू के युवक से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल, आरोपी आपस में रिश्तेदार भी है और घायल पक्ष ने आरोपी पक्ष के एक युवक की शादी भी कराई थी। इसे लेकर ही विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को विवाद बढ़ गया। आरोपी पक्ष से दो लोग गांव पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली दिनेश के कंधे में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। घरवालें फर्रूखाबाद ले गए। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.