कहासुनी के बाद चार युवकों को पीटकर किया घायल
इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- बकेवर। भरथना मार्ग स्थित हर्राजपुर के पास स्वीमिंग पूल में नहाने आए चार युवकों के साथ रास्ता देने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट कर दी गई। पिटाई में चारों युवक घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मनियांमऊ निवासी साहिल पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुवार को अपने साथियों के साथ पूल में नहाने आए थे। नहाने के बाद जब वे पीछे बाग में खड़ी अपनी बाइक लेने गए, तो वहां पहले से मौजूद 8-10 युवक रास्ते में खड़े थे। रास्ता देने को कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद घायलों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से भाग गए। इस हमले में साहिल, गौतम, प्रयांशू और आर्यन परिहार घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस से अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.