पीलीभीत, मार्च 31 -- पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव पुन्नापुर टांडा के रहने वाले गोकरनलाल की बीते 27 मार्च को गांव के लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है इस पर नन्ही पत्नी सुरेश, सुरेश पुत्र नंदलाल, माखन पुत्र शिवलाल, विश्राम पुत्र माखनलाल और रामसेवक पुत्र माखनलाल ने गोकरनलाल पर हमला कर दिया। इस दौरान नन्हीं और उसके पति सुरेश ने बांके से उनपर प्रहार कर दिया। अन्य तीनों आरोपिों ने लोहे के पाइप और नल के हत्थे से उनकी बेरहमी से पिटाई लगा दी। पिटाई से घायल गोकरनलाल के कई दांत टूट गए और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। दिनेश पिता गोकरननलाल को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल गोकरनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका गंभीरावस्था में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर नन्हीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.