नई दिल्ली, मार्च 25 -- इंडियन प्रीमियर लीग का जब 2008 में जन्म हुआ तब उसकी सफलता को लेकर तो भले ही कोई संदेह न रहा हो, लेकिन शायद ही किसी को तब यकीन रहा होगा कि आने वाले वक्त में ये लीग शॉर्ट फॉर्मेट के क्रिकेट को ही बदल देगी। आईपीएल ने टी20 खेलने का अंदाज ही बदल दिया। आक्रामक और तूफानी अंदाज। लीग ने प्रतिभाओं के ऐसे तराशा कि दुनियाभर के क्रिकेट में उन खिलाड़ियों का सिक्का चलने लगा जो आईपीएल में खेलते हैं। आईपीएल की शुरुआत ही बहुत धांसू हुई थी। जब टी20 क्रिकेट में मुश्किल से कोई शतक की कल्पना कर सकता था तब आईपीएल के पहले ही मैच में केकेआर के ब्रेंडन मैक्कलन ने 150+ की पारी खेलकर तहलका मचा दिया था। पहले सीजन का फाइनल भी बहुत रोमांचक रहा। सितारों से सजी चेन्नई सुपर किंग्स को महान स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स ने धूल चटाकर इ...